फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The pigeon flew launched Ramangria

कबूतर उड़ा किया रामनगरिया का शुभारंभ

Sat, 23 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
The pigeon flew launched Ramangria
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर अर्द्ध कुंभ की तरह लगने वाले मेला रामनगरिया का शुभारंभ शनिवार को वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ 11 कुंडीय हवन से हुआ। डीएम सतेन्द्र कुमार सिंह ने मेले का फीता काट कर उद्घाटन किया। इन्होंने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर और गुब्बारे उड़ाए। नाव से दीपदान कर मां गंगा की आरती की।
विज्ञापन


ब्र्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की छात्रा की ओर से स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस दौरान एसपी राजेश कृष्ण, बाबा बालकदास, सत्य नरायन मिश्र मधुप, शिव स्वरूप ब्रह्मचारी, पूर्व विधायक महरम सिंह, सपा नेता सुबोध यादव आदि रहे।
विज्ञापन

पूर्णमासी के पावन पर्व पर भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। गंगा स्नान पर सुबह से पांचाल घाट पर भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। मेला के पहले दिन गंगा स्नान होने के कारण सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालीथिन पर रहेगी रोक

मेला रामनगरिया में पालीथिन का प्रयोग वर्जित है। इसके लिए प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में कई जगह बैनर पोस्टर लगा दिए गए है। इसमें लिखा हुआ है कि अगर पालीथिन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए तो कार्रवाई होगी।

ऊबड़ खाबड़ रास्ते पर गिरते बचे

मेले के उद्घाटन के दौरान अधिकारी, समाजसेवी समेत कई लोग पहुंचे थे। यह सभी लोग हवन के बाद गंगा तट पर आरती और दीपदान करने जा रहे थे। जगह खराब होने के कारण सपा नेता समेत कई लोग गिरते गिरते बच गए।


साधुओं को किया गया सम्मानित
मेला रामनगरिया के शुभारंभ के दौरान डीएम और एसपी ने साधुओं को माला पहना कर सम्मानित किया। इस दौरान मेला क्षेत्र में कल्पवास करने आए साधु काफी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed