{"_id":"6ac9436b0fbfcb647e0fef2e","slug":"nandini-won-gold-in-the-100m-and-200m-races-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-149897-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: नंदनी ने 100 और 200 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: नंदनी ने 100 और 200 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 100 और 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गईं। बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय रंगसाजान, फतेहगढ़ की नंदनी गुप्ता ने दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल कर दोहरी सफलता पाई। वहीं, बालक वर्ग में अजय और अमन ने अलग-अलग दौड़ में बाजी मारी।
बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। बालकों की 100 मीटर दौड़ में कंपोजिट विद्यालय रंगसाजान के अजय प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय महरूपुर सहजू के देव द्वितीय और रंगसाजान के प्रियांशु तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहगढ़ के अमन ने पहला, महरूपुर सहजू के अंशू ने दूसरा और कंपोजिट विद्यालय रंगसाजान के वंश तिवारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में नंदनी गुप्ता प्रथम, महरूपुर सहजू की दिव्यांशी द्वितीय और ईशू तृतीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में भी नंदनी ने पहला स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय की खुशबू दूसरे और जायशमीन तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर और सीडीओ विनोद कुमार गौड़ ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त नम्रता सिंह, जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक संजीव कटियार, कुलदीप यादव और अरुण यादव मौजूद रहे।
स्टेडियम में अत्याधुनिक जिम का उद्घाटन
खिलाड़ियों को बेहतर फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम के नवीनीकृत जिम का शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि जिम शुरू होने से स्थानीय धावकों और अन्य खिलाड़ियों को स्टेडियम परिसर में ही आधुनिक फिटनेस सुविधाएं मिल सकेंगी। डीएम ने ट्रेडमिल पर चलकर मशीन का भी निरीक्षण किया।