फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The patter of gunfire in broad daylight on the street outside the Collectorate

कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर दिनदहाडे़े गोलियों की तड़तड़ाहट

Mon, 11 Jul 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Mon, 11 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
The patter of gunfire in broad daylight on the street outside the Collectorate
मोनू को उठाकर ले जाते एसपी राजेश कृष्ण व अन्य पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को दिनदहाड़े कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर सड़क पर दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर युवक को घायल कर दिया। दिनदहाड़े गोलियां चलने से दुकानदारों और ठेलीवालों में भगदड़ मच गई। घायल युवक ने कलेक्ट्रेट गेट से कचहरी पहुंच कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर चंद कदमों की दूरी पर स्थित एसपी कार्यालय से पुलिस कर्मी जब तक आए, तब तक हमलावर असलहे लहराते  हुए फरार हो गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए घायल के भाई ने छह नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



फतेहगढ़ के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी मोनू यादव उर्फ संदीप सोमवार को कचहरी में गया था। यहां से वह जिला पंचायत कार्यालय अपने निजी काम से गया। वहां से वह अपने मित्र के साथ बाइक पर बैठकर 1.30 बजे कचहरी लौट रहा था। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर तिराहे पर एक युवक ने हाथ देकर बाइक रुकवाई और दो युवकों ने मोनू को बाइक से नीचे खींच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मौजूद हमलावरों के साथियों ने मोनू पर फायर करने शुरू कर दिए। फायर होने से दुकानदारों और ठेलीवालों में भगदड़ मच गई। गोली लगने से मोनू घायल हो गया वह जान बचाने के लिए कलेक्ट्रेट गेट से घुस कर कचहरी में भागता हुआ अधिवक्ता विमल मिश्र के चेंबर में पहुंचा।

अधिवक्ता ने उसको बैठाया और घटना की जानकारी लेकर पुलिस को सूचना दी। इसी बीच गोलियां चलने की आवाज सुनकर चंद कदमों की दूरी पर स्थित एसपी कार्यालय से पुलिस कर्मी दौड़ कर घटना स्थल पर आए। तब तक हमलावर असलहे लहराते हुए फरार हो गए। एसपी राजेश कृष्ण, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, फतेहगढ़ कोतवाल रजनीश और स्वाट टीम कचहरी पहुंची और घायल से घटना की जानकारी की। एंबुलेंस से उसको लोहिया अस्पताल लाया गया।


यहां के बाद उसको प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के भाई सोनू यादव ने मोहल्ला ग्वालटोली निवासी जोगेंद्र यादव, जिंदर यादव, गौरव, मोहल्ला सिविल लाइन निवासी प्रदीप, शीलू, प्रभात तथा तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed