{"_id":"613c94788ebc3e35e94a51ff","slug":"the-patient-was-raped-by-feeding-intoxicating-pills-farrukhabad-news-knp6514465152","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रूखाबाद: झोलाछाप ने नशीली गोलियां खिलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, रोते हुए पिता को बताई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रूखाबाद: झोलाछाप ने नशीली गोलियां खिलाकर किशोरी से किया दुष्कर्म, रोते हुए पिता को बताई आपबीती
Sun, 12 Sep 2021 11:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
फर्रुखाबाद के शमसाबाद में पीठ दर्द की दवा लेने गई किशोरी को नशीली गोलियां खिलाकर झोलाछाप ने दुष्कर्म किया और क्लीनिक बंद कर भाग गया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के एक दुकानदार की 17 वर्षीय पुत्री को पीठ में दर्द था। किशोरी शनिवार दोपहर मौसेरी बहन के साथ मोहल्ला मीरादरवाजा निवासी झोलाछाप हसन की क्लीनिक पर दवा लेने गई। झोलाछाप ने मौसेरी बहन को बाहर बैठा दिया।
किशोरी को अंदर ले जाकर तीन नशीली गोलियां खिलाकर पर्दे पीछे लिटा दिया। उसकी पीठ पर दवा लगाने लगा। किशोरी ने पूछा तो झोलाछाप ने कहा कि दवा लगाने से दर्द जल्दी बंद होगा। इस बीच वह नशे में हो गई। इसके बाद झोलाछाप ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
उससे छूटने के बाद वह दुकान के बाहर आकर रोने लगी और शोर मचाया। इस पर झोलाछाप दुकान बंद कर भाग गया। घर जाकर किशोरी ने परिजनों को जानकारी दी। पिता के साथ थाने जाकर झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हसन को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।