फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The paper will be of two hours in teaching courses and three hours in LLB.

Farrukhabad News: शिक्षण पाठ्यक्रमों में दो व एलएलबी में तीन घंटे का होगा पेपर

Sat, 28 Dec 2024 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
The paper will be of two hours in teaching courses and three hours in LLB.
फर्रुखाबाद/ कमालगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय की शिक्षण व विधि पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी हो गया। शिक्षण पाठ्यक्रमों का पेपर दो घंटे व विधि पाठ्यक्रम का पेपर तीन घंटे का होगा।
विज्ञापन


शिक्षण पाठ्यक्रमों में बीएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा पांच फरवरी से होगी। बीएड प्रथम सेमेस्टर का पेपर सुबह 8.30 से 10.30 व तृतीय सेमेस्टर का पेपर अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक चलेगा। एमएड व बीपीएड के पेपर भी 5 फरवरी से चालू हो जाएंगे। वहीं विधि पाठ्यक्रमों में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 28 जनवरी से सुबह 8.30 से 11.30, तृतीय सेमेस्टर की 29 जनवरी से सुबह की पाली में होगी। वहीं एलएलबी पंचम सेमेस्टर के पेपर 28 जनवरी से अपराह्न 2.30 से 5.30 बजे की पाली में शुरू होंगे। पांच वर्षीय बीएएलएलबी में प्रथम, पंचम, व नवम सेमेस्टर के पेपर 28 जनवरी एवं तृतीय व सप्तम सेमेस्टर के पेपर 29 जनवरी से होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed