फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The only silent son killed by hanging

इकलौते मूकबधिर पुत्र ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 07 Dec 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
The only silent son killed by hanging
फर्रुखाबाद। अपनी बीमारी से परेशान एक मूकबधिर युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। यहां दादी के साथ रहता था, जबकि पिता बाहर नौकरी करते हैं। मां भी उन्हीं के साथ रहती हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मसेनी निवासी अखिल उर्फ पप्पू का इकलौता पुत्र दीपक (20) मूकबधिर था। अखिल अपनी पत्नी के साथ दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। यहां अखिल की मां रहती हैं। उन्हीं के साथ दीपक घर पर रहता था। वह काफी दिन से बीमार चल रहा था। इससे वह परेशान रहता था। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दीपक ने कमरे के कुंडे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद अंदर दादी अंदर पहुंची तो उन्होंने दीपक को फंदे से लटका देखा। इस पर उन्होंने शोर मचा दिया। इससे आसपास के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पांचालघाट चौकी प्रभारी आरके शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। माता-पिता को सूचना दे दी गई है। चौकी प्रभारी ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कुछ कमजोर था। न सुन पाता था और न बोल पाता था। इससे पहले भी दो बार फांसी लगाने का प्रयास कर चुका था। पिता को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed