फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The new government would work in the village today

गांव में आज से काम करेगी नई सरकार

Sat, 19 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 19 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
The new government would work in the village today

फर्रुखाबाद। जिले की ग्राम सभाओं में निर्वाचित ग्राम प्रधानों को रविवार सुबह 11 बजे ब्लाक कार्यालयों में शपथ दिलाई जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सातों ब्लाकों में नवनिर्वाचित प्रधानों में से 108 प्रधान कोरम पूरा न होने के कारण शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हो सकेंगे। जिन ग्राम सभाओं का कोरम पूरा है, वहां के प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी।

विज्ञापन


बढ़पुर विकास खंड की 59 ग्राम सभाओं में से दो ग्राम सभाओें का कोरम पूरा नहीं है। इस कारण रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में दो ग्राम सभाओं के प्रधान शामिल नहीं होंगे। सिर्फ 57 नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए बढ़पुर ब्लाक कार्यालय में तैयारी पूरी हो गई है। सुबह 11 बजे प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। राजेपुर ब्लाक क्षेत्र में 81 ग्राम सभाएं है।
विज्ञापन


इनमें 10 ग्राम सभाओं मेें ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा न होने के कारण गठन नहीं हो सका। इस कारण 10 ग्राम सभाओं के  प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जाएगी। 71 ग्राम सभाएं ब्लाक कार्यालय में शपथ लेंगे। नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र की 70 ग्राम सभाओं में 24 में कोरम अधूरा है। इस कारण 24 नवनिर्वाचित प्रधान शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। 46 ग्राम सभाओं के निर्वाचित प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र की 99 ग्राम सभाओं में से 9 ऐसे ग्राम सभाएं है। जिनका कोरम अधूरा है। इस कारण इन ग्राम सभाओं के नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जाएगी। 90 प्रधान शपथ लेने के लिए कार्यक्रम में शामिल होंगे। कमालगंज ब्लाक कार्यालय में 118 ग्राम सभाएं है। इनमें 26 में ग्राम पंचायत सदस्यों की कमी के कारण कोरम अधूरा है। इस कारण 92 नवनिर्वाचित प्रधान ब्लाक कार्यालय में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
 
मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र की 89 ग्राम सभाओं में चार ग्राम सभाओं का कोरम अधूरा है। इस कारण 85 ग्राम सभाओें को शपथ दिलाई जाएगी। डीएम के आदेश  पर सभी ब्लाक कार्यालयों पर शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। छह ब्लाक क्षेत्रों की 516 ग्राम सभाओं में निर्वाचित हुए प्रधानों में 75 प्रधान कोरम पूरा न होने के कारण शपथ नहीं ले पाएंगे।


कायमगंज की खंड विकास अधिकारी विमला देवी ने बताया कि रविवार को सुबह  11 बजे नवनिर्वाचित प्रधानों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि रविवार को 54 प्रधानों को ही शपथ ग्रहण कराई जाएगी। शेष 33 प्रधान कोरम पूरा न होने के अभाव में शपथ से वंचित रहेंगे। वह पंचायत सदस्यों का चुनाव होने के बाद ही शपथ ले सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed