{"_id":"69653fde46cc0e51df064261","slug":"the-milk-dairy-feeder-division-work-caused-a-six-hour-power-outage-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-135740-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मिल्क डेयरी फीडर विभाजन कार्य से छह घंटे बत्ती गुल रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मिल्क डेयरी फीडर विभाजन कार्य से छह घंटे बत्ती गुल रही
Tue, 13 Jan 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो-37 बढ़पुर में ट्रांसफार्मर पर खड़े होकर काम करता बिजली कर्मचारी। संवाद
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के न्यू भोलेपुर बिजली उपकेंद्र के मिल्क डेयरी फीडर के विभाजन का कार्य चलने से सोमवार को छह घंटे बिजली गुल रही है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं के साथ व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि फीडर विभाजन से उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग-फाल्ट से राहत मिलेगी।
न्यू भोलेपुर बिजली उपकेंद्र के मिल्कडेयरी फीडर से फतेहगढ़ से लेकर शहर तक बिजली आपूर्ति की जाती है। इस फीडर से करीब 5200 उपभोक्ता जुड़े हैं। काफी लंबा फीडर होने से अक्सर फाल्ट होने पर घंटों आपूर्ति बाधित होती है। इससे विभाग अब इस फीडर को दो भागों में बांटकर चलाएगा। फतेहगढ़ से आवास विकास तक भाग एक और आवास विकास तिराहे से शहर के मोहल्ला खटकपुरा भाग दो फीडर किया जा रहा है। इससे फाल्ट होने पर अटेंड करने में भी समय कम लगेगा और एक साथ पूरा फीडर भी बंद नहीं करना पड़ेगा।
फीडर विभाजन का कार्य अचानक शुरू कर दिए जाने से पहले दिन लोगों को लगातार छह घंटे बिजली न मिल पाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि फीडर विभाजन के कार्य में करीब एक सप्ताह लगेगा। इससे 18 जनवरी तक उपभोक्ताओं को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं दी जा सकेगी।