फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The market buzzing on Eid-ul-Azha

Farrukhabad News: ईद-उल-अजहा पर गुलजार रहा बाजार

Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 29 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
The market buzzing on Eid-ul-Azha
फर्रुखाबाद। ईद-उल-अजहा बकरीद के त्योहार को लेकर बुधवार सुबह नखासे से लेकर बाजारों में देर रात तक लोग खरीदारी करते रहे। किसी ने कुर्बानी के लिए बकरा खरीदा, वहीं पुरुष व महिलाओं ने छोटे-छोटे बच्चों के साथ देर रात तक बाजार में जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

ईद-उल-अजहा बकरीद के त्यौहार को लेकर मुस्लिम समाज में बुधवार को बहुत उत्साह देखने को मिला। नमाज को लेकर लोग देर रात तक तैयारियों में लगे रहे। बाजारों में सबसे अधिक संख्या महिलाओं की दिखी। फैशन के दौर में सब लोग अपने हिसाब से खरीदारी करते रहे। महिलाओं, पुरुष व छोटे-छोटे बच्चियों ने अपनी पसंद के कपड़े आदि सामान खरीदा।
विज्ञापन

शहर से लेकर फतेहगढ़ सहित तीन बड़ी ईदगाह हैं। जिसमें हजारों की तादाद में नमाजी नमाज अदा करते हैं। पुरानी ईदगाह कमेटी के सदस्य हाजी मुजफ्फर हुसैन रहमानी ने बताया कि ईद-उल-अजहा बकरीद की नमाज को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। बताया कि पुरानी ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा की जाएगी। नई ईदगाह कमेटी के सदस्य हाजी शादाब हुसैन ने बताया नई जगह में नमाज की तैयारियां पूरी हो गई हैं। नई ईदगाह में नमाज सुबह 7:30 बजे अदा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed