फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The Kampil-Etah road is closed.

Farrukhabad News: पुलिया निर्माण से दो माह के लिए बंद कंपिल-एटा मार्ग, लोग परेशान

Fri, 30 Jan 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 30 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The Kampil-Etah road is closed.
फोटो-22 कंपिल-अलीगंज मार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया से बहता नहर का पानी। संवाद
फर्रुखाबाद। कंपिल से जनपद एटा की सीमा तक जाने वाले मार्ग पर किलोमीटर संख्या सात स्थित बरखेड़ा नहर पर पूर्व निर्मित पुलिया के स्थान पर अब चौड़ी पुलिया का निर्माण हो रहा है। 8 जनवरी से निर्माण कार्य के चलते करीब दो माह के लिए मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे क्षेत्रीय लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मार्ग पर अब तीन गुणा तीन मीटर के तीन सेल आरसीसी बॉक्स का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते मार्ग अवरुद्ध कर दिया गया। मार्ग अवरुद्ध होने के दौरान हल्के वाहनों के लिए यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। कंपिल से आने वाले वाहन नहर पटरी से होते हुए ग्राम अलियापुर-रशीदपुर मार्ग के जरिए बरखेड़ा होकर अलीगंज व जनपद एटा की ओर जाएंगे। वहीं, जनपद एटा की ओर से कंपिल आने वाले वाहनों को ग्राम बरखेड़ा से रशीदपुर-अलियापुर होते हुए नहर पटरी मार्ग से आना होगा।
विज्ञापन

डायवर्जन के चलते कंपिल से एटा जाने वाले यात्रियों को अब करीब पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इसका सबसे अधिक असर दोपहिया वाहन चालकों पर पड़ रहा है। रोजाना आवागमन करने वाले लोग भी समय और ईंधन दोनों की समस्या झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिया निर्माण के कारण मार्ग को बंद किया गया है। रूट डायवर्जन के लिए प्रशासन को पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि नहर में पानी आने से फिलहाल कार्य रोकना पड़ा है। जल्द यातायात बहाल करने के लिए पानी बंद होेते ही निर्माण कार्य को तेजी से पूरा कराया जाएगा। -अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed