फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The inspector was accused of beating the villager by bringing him to the police station.

दरोगा पर ग्रामीण को थाने लाकर पीटने का आरोप

Mon, 21 Jun 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
The inspector was accused of beating the villager by bringing him to the police station.
दरोगा पर ग्रामीण को थाने लाकर पीटने का आरोप
विज्ञापन

जहानगंज। ग्रामीण को पकड़कर थाने में पीटने के बाद दरोगा ने उसको छोड़ दिया। पीड़ित ने दरोगा पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर एडीजी कानपुर ने पूरे प्रकरण में जांच करने के आदेश दिए हैं।
जहानगंज थाने में तैनात दरोगा विवेक राणा रविवार रात को गांव महमदपुर अमलैया निवासी तोता को गांव में मारपीट करने के आरोप में पकड़ लाए। दरोगा ने तोता को थाने में पीट दिया। आरोप है कि परिजन छुड़ाने के लिए थाने पहुंचे तो रुपये लेकर उसको छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार को तोता ने दरोगा विवेक राणा पर मारपीट करने का आरोप लगाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने पर एडीजी कानपुर ने एसपी को जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। एसपी ने सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा विवेक राणा ने बताया कि तोता को शराब के नशे में गांव में झगड़ा करने के आरोप में पकड़कर लाए थे और परिजनों के कहने पर छोड़ दिया था। एसओ दिनेश गौतम ने बताया कि वह रविवार शाम दबिश में गए थे। सुबह चार बजे वापस थाने पहुंचे और कमरे में जाकर सो गए थे। दरोगा ने ग्रामीण को पकड़ने व छोड़ने के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed