फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The injured woman died , nephew train cut dead

घायल महिला ने दम तोड़ा, भांजा ट्रेन से कट मरा

Sun, 14 Jun 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 14 Jun 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
The injured woman died , nephew train cut dead
बीमार भांजे को देखने जाते समय शनिवार को बाइक से गिरकर घायल हुई महिला ने
विज्ञापन
रविवार की सुबह दम तोड़ दिया। वहीं उनके घायल होने की सूचना पर उन्हें लोहिया में देखने आ रहे बीमार भांजे की ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल जाने से कटकर मौत हो गई। मामी और भांजे की मौत से दोनों घरों में कोहराम मच गया।

क्षेत्र के गांव मऊरसीदाबाद के प्रधान राशिद खां अपनी पत्नी जैतून बेगम और पुत्री शोबी को बाइक पर बैठाकर गुरसहायगंज में कैंसर पीड़ित भांजे परवेज पुत्र रफीक को देखने शनिवार शाम जा रहे थे।  राजेपुर गांव के पास  सड़क पर पैदल जा रहे युवक को बचाने में जैतून बेगम सड़क पर गिर पड़ीं। सिर में गंभीर चोट लगने से वह  बेहोश हो गईं। राशिद खां उन्हें लेकर

लोहिया अस्पताल पहुंचे। यहां से डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। उन्हें एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। यहां भी डाक्टर ने देर रात लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर लखनऊ रवाना हो गए।  लखनऊ पहुंचते ही सुबह 6 बजे उनकी मौत हो गई। इधर मामी के घायल होने की सूचना मिलने पर कैंसर पीड़ित भांजा परवेज उन्हें देखने के लिए

फर्रुखाबाद आने के लिए गुरसहायगंज स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। हाथ फिसल जाने से वह ट्रेन की चपेट मेें आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से दोनों घरों में कोहराम मच गया। दोनों घटनाओं की सूचना पुलिस को दी गई है।

सड़क हादसों में छह लोग घायल
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को शमसाबाद थाना क्षेत्र के कटिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह (21) अपने चचेरे भाई सैनिक उदयवीर सिंह के साथ स्कूटी से दावत खाने सलेमपुर जा रहा था। मंझना गांव के पास रोड पर ट्रैक्टर ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी। इस

हादसे में सुरेंद्र व उदयवीर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों ने सुरेंद्र सिंह को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उदयवीर को मिलेट्री के अस्पताल में ले जाया गया। कायमगंज प्रतिनिधि के अनुसार बदायूं जनपद के थाना उसैत के गांव खिरिया हुमायूं निवासी पप्प्ूा बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। अलीगंज रोड पर इन्हें

टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे यह घायल हो गए। दूसरे मामले में क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी रवेंद्र गांव में साइकिल से जा रहे थे। इन्हें अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। कंपिल थानाक्षेत्र के गांव बिल्हा निवासी संतोष कुमार बाइक से कंपिल आ रहे थे।  सामने से आ रहे ट्रैक्टर से इनकी बाइक टकरा गई। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से लोहिया

अस्पताल रेफर कर दिया गया। बराबिकु निवासी मनोज की बाइक पेड़ से टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed