{"_id":"689642bdcd26c0a6ef0de2e8","slug":"the-importance-of-nutrition-in-treatment-was-explained-by-setting-up-a-stall-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-128062-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: स्टाल लगाकर इलाज में पोषण के महत्व को समझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: स्टाल लगाकर इलाज में पोषण के महत्व को समझाया
विज्ञापन
मेजर एसडी सिंह यूनिवर्सिटी में छात्रों के स्टाल का अवलोकन करतीं चेयरपर्सन डॉ अनीता यादव।
फर्रुखाबाद। मेजर एसडी सिंह विवि के फार्मेसी संकाय में फार्मासिस्ट छात्रों ने स्टाल लगाकर औषधीय इलाज में पोषण के महत्व को समझाया। प्रोटीन, विटामिन, खनिज पदार्थों की बहुलता वाली खाद्य वस्तुएं प्रस्तुत कीं।
फार्मेसी संकाय में विद्यार्थियों ने औषधीय उपचार में पोषण के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न रोगों मलेरिया, मधुमेह आदि में मरीजों को दिए जाने वाले आहार के स्टाल लगाए। पोस्टर के माध्यम से उनके महत्व को समझाया।
चेयरपर्सन डॉ. अनीता यादव ने स्टालों का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनके ज्ञान को परखा। उन्होंने कहा कि हर किसी में बहुत सी प्रतिभाएं होती हैं। कार्यक्रम का निर्देशन डीन बिंदु राठौर ने किया। हिमालय हाउस, नीलगिरि हाउस, विंध्याचल हाउस तथा उदयगिरि हाउस के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अरुण कुमार शुक्ला, डिप्टी रजिस्ट्रार मानवेंद्र सिंह, सहायक रजिस्ट्रार संजय यादव, डॉ निखिल श्रीवास्तव, धीरेंद्र सिंह, डॉ विवेक आर्य, सुमित कुमार आदि रहे।