{"_id":"613f8bde8ebc3e608868db15","slug":"the-husband-had-killed-the-woman-for-opposing-the-drinking-of-chilam-farrukhabad-news-knp651989054","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलम पीने का विरोध करने पर पति ने की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलम पीने का विरोध करने पर पति ने की थी महिला की हत्या
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला के हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चिलम पीने का विरोध करने पर उसने गला घोटकर हत्या की थी। आत्महत्या का रूप देने के लिए साड़ी से फंदा लगाकर शव को पेड़ पर अटका दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा व पत्नी की पायलें बरामद कर ली हैं।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि 9 सितंबर को थाना मेरापुर के गांव पुनपालपुर निवासी मोमा देवी उर्फ महादेवी की गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले मोमा देवी के साथ मारपीट भी की गई थी। घटना के दूसरे दिन पति बालजीत सिंह की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मोमा देवी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस को पति बालजीत पर पहले ही शक हो गया था। पुलिस ने पति बालजीत को पकड़ा और कड़ाई से पूछताछ की। इस पर वह टूट गया। बालजीत ने बताया कि वह चिलम पीने का आदी है। इससे वह गांव से दूर खेत में झोपड़ी बनाकर रहता था।
9 सिंतबर की रात चिलम पीने पर पत्नी मोमा देवी ने विरोध किया। इस पर मोमा देवी को डंडे से पीट दिया। पिटने के बाद पत्नी मोमा देवी उसको व परिवार के पुरखों को संबोधित कर गालियां देने लगी। इस पर उसका गला दबा दिया। गला अधिक दबने से मोमा देवी की मौत हो गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए मोमा देवी की साड़ी से फंदा बनाकर पेड़ पर लटका दिया था। पुलिस ने आरोपी बालजीत सिंह की निशानदेही पर घटना स्थल के पास की झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त डंडा व मोमादेवी की पायलें बरामद कर लीं। सभागार में एएसपी अजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी पति कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।