फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The home guard killed on duty when the bike collision

ड्यूटी पर जाते समय बाइक की टक्कर से होमगार्ड की मौत

Sun, 28 Dec 2014 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 28 Dec 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
The home guard killed on duty when the bike collision
सर्राफा बाजार में ड्यूटी के लिए जाते समय होमगार्ड  बाइक की चपेट में आकर
विज्ञापन
गंभीर  घायल हो गया। इस हादसे में बाइक चालक भी जख्मी हुआ है। इन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  उसका चालान भी कर दिया गया।

राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी होमगार्ड पातीराम राजपूत फतेहगढ़ कोतवाली में तैनात था। शनिवार की रात वह कोतवाली से सिपाही चंद्रभान अवस्थी के साथ सर्राफा बाजार में ड्यूटी करने के लिए पैदल जा रहा था।  कोतवाली गेट से सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गया।  इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक चालक भी गिर कर घायल हो गया।

सूचना पाकर कोतवाल कुंअर बहादुर सिंह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां होमगार्ड को मृत घोषित कर दिया गया। बाइक चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया। डा. एसपी सिंह का कहना था कि चालक महेंद्र सिंह शराब के नशे में था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया।

मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाल ने बाइक चालक महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  कोतवाल ने बताया कि बाइक चालक जिला कानपुर थाना कल्याणपुर के मोहल्ला विनायकपुर का रहने वाला है। वह इस समय आवास विकास कालोनी में रहता है।

सड़क हादसों में तीन घायल
शमसाबाद। अलग-अलग स्थानों पर हुई दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला दलेलगंज निवासी घासीराम का पुत्र जय सिंह संविदा पर रोडवेज चालक है। घासीराम के मुताबिक बीती रात जय सिंह बुलंदशहर रोडवेज बस लेकर गया था।

बुलंदशहर के पास रोडवेज बस की ट्रक में भिड़ंत हो गई। इसमें जय गंभीर रूप से घायल हो गया। घासीराम ने मोबाइल पर बताया कि घायल बेटे को मेरठ में भर्ती कराया गया है। उसका एक पैर कट गया और हाथ भी टूट गया है। राजेपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव सथरा निवासी अशोक कुमार की बेटी श्रुति (4) घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गांव के युवक धीरू की बाइक की चपेट में आकर घायल हो गई।

परिजनों ने बच्ची को नर्सिंग होम में भर्ती कराया। उधर, जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव सदरपुर निवासी वीनू देवी पत्नी उपेंद्र सिंह बाइक से पति के साथ थाना मऊदरवाजा इलाके  के गांव हथियापुर में आई थीं। यहां से लौटते समय नवीन मंडी के पास सामने से आ रहे ट्रक का कट लग जाने से बाइक से गिर कर घायल हो र्गइं। महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मोहल्ला नाला सिम्तसुमाल पक्का पुल निवासी शांती देवी पत्नी रमेशचंद्र संदिग्ध हालात में झुलस गई। परिजनों ने इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed