फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The glasses were damaged and disappeared

प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर गायब किया चश्मा

Mon, 25 Nov 2019 07:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
The glasses were damaged and disappeared
बिल्हा गांव में आंबेडकर प्रतिमा के पास बाउंड्रीवाल बनाने को होती खुदाई। - फोटो : FARRUKHABAD
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव बिल्हा में अराजकतत्व रविवार रात को भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के हाथ की अंगुली तोड़कर चश्मा चुरा ले गए। सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तत्काल प्रतिमा की अंगुली ठीक करा दी गई। पुलिस अराजकतत्वों व चोरी गए चश्मे की जानकारी नहीं जुटा पाई है। ग्रामीणों ने अराजकतत्वों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बिल्हा में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। रविवार रात अराजकतत्वों ने हाथ की अंगुली तोड़ दी। अराजकतत्व चश्मा भी चुरा ले गए। सोमवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर निकले। तभी उनकी नजर प्रतिमा पर पड़ गई। आंवेडकर की अंगुली टूटी पड़ी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने भीमराव आंबेडकर का चश्मा बरामद कर अराजकतत्वों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने तत्काल राजमिस्त्री को बुलाकर अंगुली ठीक कराई। ग्राम प्रधान अरविंद यादव ने प्रतिमा के आसपास बाउंड्री कराकर गेट लगवाने का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गंगवार ने बताया कि प्रतिमा को ठीक करा दिया गया है। प्रधान प्रतिमा के चारों तरफ बाउंड्री कराएंगे। इसके लिए नींव खोदी जा रही है।
आसपास शराब के क्वाटर मिले
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को प्रतिमा के आसपास शराब के खाली क्वार्टर पड़े मिले। एक ग्रामीण ने बताया कि शाम होते ही प्रतिमा के आसपास शराबियों का जमा जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। मना करने पर झगड़ने पर आमादा हो जाते हैं। रविवार रात को भी कई लोग शराब पी रहे थे।

तीन वर्ष पूर्व भी तोड़ा गया था हाथ
इसी प्रतिमा को पूर्व में भी तीन चार बार अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त किया है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व भी अराजकतत्वों ने रात में प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया था। जानकारी होने पर आला अधिकारियों ने गांव पहुंचकर प्रतिमा को ठीक कराया था। ग्रामीणों ने कहा कि प्रतिमा को ठीक कराने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। अभी तक पुलिस ने किसी भी अराजकतत्व के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed