{"_id":"61b8c017ee91150ba061ee26","slug":"the-girl-adamant-on-the-insistence-of-marrying-her-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रेमिका के घर पहुंच प्रेमी ने उखाड़ा मंडप तो बोली शादी करूंगी तो सिर्फ इससे, खाली हाथ लौटा दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रेमिका के घर पहुंच प्रेमी ने उखाड़ा मंडप तो बोली शादी करूंगी तो सिर्फ इससे, खाली हाथ लौटा दूल्हा
Tue, 14 Dec 2021 09:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 14 Dec 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
दुल्हन ने किया शादी से इनकार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रूखाबाद के कमालगंज में प्रेमी युवक से शादी करने की जिद पर युवती के अड़ने से बरात बैरंग वापस हो गई। रविवार रात प्रेमी ने युवती के घर में घुसकर मंडप उखाड़ कर फेंक दिया था। इससे वहां पुलिस तैनात रही। मंगलवार दोपहर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर ने पहुंचकर जांच की।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पुत्री की शादी मैनपुरी जिले में तय हुई थी। युवती की बरात सोमवार शाम को आनी थी। इसकी भनक लगते ही युवती के प्रेमी ने साथियों के साथ रविवार रात प्रेमिका के घर में घुसकर मंडप उखाड़कर फेंक दिया था।
सोमवार शाम किसान ने महमदपुर अचला निवासी प्रेमी फैसल, राशिद, सलीम, वारिश, तारिक व तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शादी समारोह में विवाद न हो इसके लिए एक दरोगा व सिपाही भी तैनात किए गए। सोमवार रात करीब आठ बजे मैनपुरी जिले के एक गांव से बरात पहुंची।
विज्ञापन
बराती भोजन आदि कर रहे थे। इसी बीच युवती प्रेमी फैसल से शादी करने पर अड़ गई। युवती के शादी करने से इनकार करने की बात से बरातियों में खलबली मच गई। रिश्तेदार व परिजन युवती को मनाने में जुट गए। पुलिसकर्मियों ने भी काफी प्रयास किया, लेकिन युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई।
इस पर रात करीब एक बजे बराती बिना दुल्हन के ही बैरंग वापस हो गए। प्रेमी युवक पक्ष के लोग दोबारा विवाद न करें। इसके लिए मंगलवार को भी पुलिस युवती के घर पर तैनात रही। दोपहर को क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा प्रभारी थानाध्यक्ष बलवीर के साथ युवती के घर पहुंचे। सीओ ने किसान से घटना के संबंध में पूछताछ की।