फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The farmer's body was found lying in the field.

Farrukhabad News: किसान का शव खेत में पड़ा मिला

Mon, 13 Jul 2026 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The farmer's body was found lying in the field.
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव अलादादपुर में रविवार रात धान की फसल में पानी लगाने गए एक किसान का शव देर रात खेत में औंधे मुंह पड़ा मिला। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


गांव अलादादपुर निवासी शरद यादव (40) रविवार रात अपने धान के खेत में पानी लगा रहे थे। उनके भाई रामकुमार भी कुछ देर तक उनके साथ थे, लेकिन शरद ने उन्हें पहले ही घर भेज दिया था। रात करीब साढ़े दस बजे तक शरद के घर न लौटने पर परिजन उनकी तलाश में खेत पहुंचे। खेत में पहुंचने पर परिजन ने शरद को पानी में औंधे मुंह पड़ा पाया। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शरद के परिवार में उनकी पत्नी सीमा, 12 वर्षीय जुड़वा बेटे विकास और विनय, तथा एक पुत्री नैना हैं। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन

शरद के छोटे भाई सुनील उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही हैं और कानपुर के मूलगंज थाने में तैनात हैं। सूचना मिलते ही वह भी अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed