{"_id":"6aea29f42ff5b1880c06dbb6","slug":"the-farmer-died-due-to-a-ruptured-spleen-and-internal-bleeding-in-the-abdomen-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112369-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किसान की तिल्ली फटने व पेट में खून भरने से हुई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किसान की तिल्ली फटने व पेट में खून भरने से हुई थी मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव जनैया सठैया निवासी कमलेश कुमार राजपूत (35) का शव सोमवार रात गांव के ही एक बाग में मिलने के बाद पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण तिल्ली फटने से पेट में खून भरने से होना पाया गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत छह पर गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सोमवार देर शाम शव गांव से कुछ दूरी पर एक बाग में कमलेश राजपूत का शव पड़ा मिला था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया था। पिता श्याम बिहारी राजपूत की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान उदयवीर शाक्य, उसके पुत्र छोटू उर्फ आदित्य, भाई रामलखन, भतीजा सतीश, पप्पू पर गैरइरादतन हत्या, बलवा और चोटें पहुंचाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। पोस्टमार्टम में कंधे और पुट्ठे पर गुम चोटें मिलीं। घर में पत्नी, मां, भाई और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पिता ने बताया कि कमलेश बाग में पड़े आलू के बोरे उठाकर बोआई करने के लिए गया था। वहां किसी बात पर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने लाठियों से पीट कर घायल कर दिया था। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष रामसहाय सिंह ने बताया कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। बाहरी चोट के निशान नहीं दिखे थे। जांच चल रही है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।