फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The false report of the municipality regarding the installation of hydrant was exposed

Farrukhabad News: हाईड्रेंट लगवाने की नगरपालिका की झूठी रिपोर्ट की खुल गई पोल

Tue, 11 Jul 2023 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
The false report of the municipality regarding the installation of hydrant was exposed
फर्रुखाबाद। नगर में 11 स्थानों पर हाईड्रेंट लगवाने की नगर पालिका की रिपोर्ट की अग्निशमन अधिकारी ने जांच में पोल खोल दी है। एक भी स्थान पर हाईड्रेंट नहीं लगवाए गए हैं। जबकि जिलाधिकारी ने ईओ नगर पालिका को दमकल को पानी मुहैया कराने के लिए हाईड्रेंट लगवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

उद्योग बंधु की बैठक में नगर क्षेत्र में कही भी दमकल गाड़ी के लिए हाईड्रेंट नहीं लगे होने का मुद्दा जोर शोर से उठाया गया था। डीएम ने इस मामले में नगर पालिका के ईओ रवींंद्र कुमार को हाईड्रेंट लगवाने के निर्देश दिए थे। तीन दिन पहले नगर पालिका की ओर से ईओ ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को 11 नलकूपों पर हाईड्रेंट लगे होने की सूची भेजी थी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय प्रकाश त्रिपाठी ने एफएसओ को सभी हाईड्रेंट लगे स्थानों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। अग्निशमन अधिकारी ने 11 स्थानों का भौतिक निरीक्षण किया। एक भी स्थान पर हाईड्रेंट नहीं लगा हुआ पाया गया। नलकूप से पानी भरने के लिए पौन इंच का पाइप डाला गया है। जबकि दमकल का पाइप चार व तीन इंच का होता है। ऐसे में नगर पालिका की जुगाड़ से बने हाईड्रेंट पर कहीं भी दमकल में पानी नहीं भरा जा सकता है। इस संबंध में अग्निशमन अधिकारी ने रिपोर्ट तैयार कर मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भेज दी है। यहां से रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों के पास भेजी गई है।
विज्ञापन

नगर पालिका ने 11 स्थानों पर हाईड्रेंट लगे होने का दावा किया था। लेकिन जांच में कहीं भी हाईड्रेंट नहीं लगे पाए गए हैं। ऐसे में आग लगने के दौरान दमकल की गाड़ी को मुख्यालय से ही पानी भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

नगर में कहीं हाईड्रेंट नहीं लगाए गए है। आपात काल में नलकूप से पानी भरने के लिए पाइप को जोड़ा गया है। इस संबंध में नगर पालिका से अग्निशमन विभाग को हाईड्रेंट लगे होने की सूची कैसे भेजी गई। इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
गौरव मिश्रा अवर अभियंता नगर पालिका जलकल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed