{"_id":"f9762ce27db33293a10c7d0ebdb275d1","slug":"the-electrical-current-youth-ded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी खंभे में करंट आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी खंभे में करंट आने से युवक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 04 Mar 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से शौच को गए युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों व ग्रामीणों ने बिजली विभाग के जेई और एसडीओ पर लापरवाही का आरोप लगाया। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के गांव भटासा निवासी कृष्णपाल यादव का 22 वर्षीय पुत्र दुर्वेश सुबह 6 बजे फुलवारी के खेत में शौच के लिए गया था। खेत में खड़े एचटी लाइन के खंभे के पास से वह गुजर रहा था। अचानक दुर्वेश खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर चिपक गया। उसकी मौके पर ही मौत हो र्गई। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने जब दुर्वेश का शव पड़ा देखा तो उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए।
जवान बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। मां सुनीला का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण शव को कोतवाली ले कर आए और उन्होंने जेई व एसडीओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन खंभे में करंट उतर आता है। कई बार जेई, एसडीओ और लाइनमैन से मौखिक शिकायत कर इसकी शिकायत की। लेकिन कर्मचारियों के कानों पर जूं नहीं रेंगी। दुर्वेश के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।