फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The district will be connected to the Ganga Expressway; the land acquisition process has begun.

Farrukhabad News: गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा जिला, भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू

Fri, 06 Feb 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 06 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The district will be connected to the Ganga Expressway; the land acquisition process has begun.
फर्रुखाबाद। गंगा एक्सप्रेसवे से जिले को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 42 गांव के किसानों की 650 हेक्टेयर भूमि खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अप्रैल तक भूमि खरीदकर बैनामा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे से छह जनपदों को जोड़ने के लिए करीब 91 किमी लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण स्वीकृत है। लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से जनपद इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई व शाहजहांपुर सीधे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएंगे। इसमें सरकारी भूमि के अलावा सभी छह जनपदों में 1247 हेक्टेयर भूमि किसानों की खरीदकर अधिग्रहीत की जाएगी। भूमि खरीद पर 1902 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जनपद में लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई करीब 46 किमी बताई जा रही है। जिले में तहसील सदर के 30 राजस्व गांवों में अदिउली, आमिलपुर, आवाजपुर, बाबरपुर, बराकसू उर्फ रानीगढ़, बराकेशव, बरौन, बीसलपुर तराई, चकरपट्टी, गंगौली, गुतासी, नदौरा, जनैया सिठैया, कन्हूयाकूबपुर, कटैया, कटरी भीमपुर, कटरी धर्मपुर, कटरी कंचनपुर, कुबेरपुर घाट, रसीदपुर, सिरमौरा तराई, सिरौली, शिकारपुरघाट, सिठऊपुर कुर्मी, फगुना अतनपुर, मदनपुर, नगला बाग रठौरा, नीबकरोरी, भटकुर्री, खिमसेपुर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं तहसील अमृतपुर के 12 राजस्व गांवों में तुर्कहटा, सबलपुर, बिलालपुर, नगला घाघ, चित्रकोट, अंबरपुर, जगतपुर, कंचनपुर, रामपुर जोगराजपुर, गाजीपुर गांधी व उजरामऊ से होकर लिंक एक्सप्रेसवे निकाला जाएगा। इसके निर्माण में सरकारी भूमि के अलावा किसानों से 650 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएगी। किसानों को सर्किल रेट से चार गुना भूमि की कीमत का भुगतान किया जाएगा।




लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी यूपीडा को सौंपी गई है। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो व लेखपालों भूमि खरीद प्रक्रिया अप्रैल तक पूरी करने को कहा गया है। इसके बाद निर्माण शुरू होगा। लिंक एक्सप्रेस के निर्माण से जिले की महानगरों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। गैर प्रांतों के उद्यमी भी जिले में आकर अपना उद्योग स्थापित करेंगे। इससे युवाओं को रोजगार भी मुहैया होने की उम्मीद है। इसके अलावा किसान अपने उत्पादों को दूसरे जनपद व महानगरों में बेचकर अच्छा मुनाफा कमा सकेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश एसडीएम, तहसीलदार, कानूनगो व लेखपालों ने बैनामा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने बताया कि लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए किसानों से भूमि खरीदने की प्रकिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed