{"_id":"68acca295665b33e1c0897bc","slug":"the-director-of-the-district-cooperative-bank-beat-up-a-soldier-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-128841-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर ने फौजी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर ने फौजी को पीटा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पर सेना के जवान ने उधारी के रुपये मांगने पर पीटने व मुंह में बंदूक डालकर धमकाने का आरोप लगाया है। सेना के जवान ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मौधा निवासी पुष्पेंद्र सिंह ने सोमवार को एसपी से मिलकर शिकायत की। पुष्पेंद्र ने उन्हें बताया कि वह असम में भारतीय सेना में लायंस नायक के पद पर तैनात है। दो साल पहले फतेहगढ़ निवासी जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर ने 20 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि 16 अगस्त को डायरेक्टर ने मोबाइल कर उन्हें गांव की सड़क पर बुलाया। पुष्पेंद्र अपने साथियों के साथ गए।
डायरेक्टर चार-पांच गाड़ियों से आए। चारपहिया वाहनों पर 11-12 लोग सवार थे। डायरेक्टर ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। आरोप लगाया कि डायरेक्टर ने उनके मुंह में लाइसेंसी बंदूक की नाल डाल दी और धमकाया। एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।