फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The death of the young man simply collision

बस की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 22 Dec 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Thu, 22 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man simply collision
लोहिया अस्पताल में रोते बिलखते रामकरन के परिजन। - फोटो : bank

विज्ञापन
बाइक से दवा लेने जाते समय रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चाचा और चचेरा भाई घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। यहां से परिजन घायलों को प्राइवेट अस्पताल ले गए।

इधर, हादसे की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने इटावा-बरेली हाइवे पर जाम लगा दिया। रोडवेज बस पर पथराव भी किया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
थाना क्षेत्र के गांव बिलालपुर निवासी पवन सिंह उर्फ लाल सिंह (22) पुत्र राकेश कुमार बुधवार को अपने चाचा लालू सिंह और चचेरे भाई रनपाल सिंह के साथ बाइक से गांव उजरामऊ दवा लेने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


चालक पवन कुमार सुरक्षा के लिए हेलमेट नहीं पहने था। गांव उजरामऊ के पास पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पवन सिंह उर्फ लालसिंह की मौके पर ही मौत हो गई और लालू सिंह व रनपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिवार के लोग घटनास्थल पर आ गए। बस का चालक वाहन छोड़कर भाग गया। इस बीच बस की सवारियां भी बस से उतरकर भाग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए। इटावा-बरेली हाइवे पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर थाना प्रभारी भीमसिंह जावला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने परिजनों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन परिवार के लोग चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों की पुलिसकर्मियों से हाथापाई हो गई। देखते ही देखते आसपास थानों का फोर्स भी आ गया।


अफसरों के काफी समझाने के बाद जाम खोला गया। वहीं लोहिया अस्पताल में भर्ती रनपाल और लालू सिंह को परिवार के लोग प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed