{"_id":"58654f794f1c1b7675eed4a8","slug":"the-death-of-a-pregnant-young-man-to-be-vulnerable-to-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर गर्भवती की मौत
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी को डाक्टर को दिखाने के बाद वापस लौटते समय कोतवाली के पास पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर महिला की कुचलकर मौत हो गई। हादसे को देखकर स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ कर पीट दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले ली है।
जिला मैनपुरी थाना भोगांव के आलूमंडी निकट निवासी शाहिद खां गुरुवार को गर्भवती पत्नी गुफ्सा बेगम को दिखाने नाला बघार स्थित मेडिकल कालेज में मौसेरे भाई मोहम्मद मौरिस के साथ आए थे। शाम को शाहिद बाइक से पत्नी को लेकर वापस घर लौट रहा था।
कोतवाली पास पीछे से आ रहे ट्रक के चालक ने बाइक में कट मार दिया, जिससे बाइक के पीछे बैठी महिला ट्रक की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
देखते ही देखते वहां पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने भीड़ को वहां से हटाया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। उधर, ट्रक चालक ने पुलिस को अपना नाम रघुनाथ सिंह निवासी जरौलीपुरवा जिला धौलपुर राजस्थान बताया। चालक ने बताया कि वह सीतापुर से गिट्टी को उतार कर वापस लौट रहा था।