फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The dead body of a young man was murdered and buried in a field.

Farrukhabad News: युवक की हत्या कर शव खेत में दबाया

Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man was murdered and buried in a field.
कंपिल। दो दिन पहले लापता हुए युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव खेत में दबा दिया गया। सोमवार सुबह युवक की साइकिल मिलने पर खोजबीन में परिजनों को शव दबा मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर युवक के दोस्त के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोस्त के घर में ताला पड़ा है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन




थाना क्षेत्र के गांव अलियापुर निवासी धनपाल का 27 वर्ष का पुत्र हरिनंदन उर्फ बाबा मजदूरी करता था। परिजनों के अनुसार उसको 16 दिसंबर की शाम गांव का दोस्त नंदराम खेत में पानी भरने के लिए साथ ले गया था। रात में हरिनंदन वापस नहीं आया। परिजनों ने रविवार की सुबह खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह परिजनों ने यूपी 112 पर पुत्र हरिनंदन के लापता होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में जहां पानी लगाया जा रहा था उसके आसपास तलाश की। कुछ दूरी पर हरिनंदन की साइकिल झाड़ियों में पड़ी मिली। पुलिस ने नंदराम के खेत में ताजी मिट्टी खुदी देखकर वहां से मिट्टी हटवाई तो हरिनंदन को उसके नीचे दबा पाया। उसकी गर्दन, गाल व कान पर धारदार हथियार के चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




तलाशी में हरिनंदन की जेब से 10 रुपये, एक चार्जर, एक चूरन की पुड़िया, एक बीडी का बंडल मिला। पिता धनपाल ने दोस्त नंदराम पर पुत्र हरिनंदन को घर से बुलाकर ले जाने व हत्या कर शव को मिट्टी के नीचे दबाने का आरोप लगाया।

सूचना पर एएसपी डॉ. संजय कुमार, सीओ कायमगंज सोहराम आलम, एसओ दिलीप कुमार कंचन, फाेरेंसिक टीम ने मौके पर जांच कर नमूने लिए। धनपाल ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं थी। पुलिस ने धनपाल की तहरीर पर नंदराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी नंदराम के घर दबिश दी। उसके यहां ताला लटका मिला। सूत्रों की माने तो वह 16 दिसंबर की रात को ही परिवार सहित कहीं भाग गया था।



एएसपी ने खुलासे के लिए एसओजी प्रभारी अमित गंगवार व सर्विलांस प्रभारी सहित एसओ को लगाया है। पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि हरिनंदन का शव खेत दबा मिला। उसकी हत्या में दोस्त नंदराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

छोटे भाई से था विवाद



हरिनंदन की मौत पर पिता धनपाल, भाई राजू, पिंटू का रो-रो कर हाल बेहाल था। भाई प्रवेश की हरिनंदन से नहीं बनती थी। उसका पहले भी कई बार हरिनंदन से विवाद हो चुका है। हरिनंदन के अलावा तीनों भाइयों की शादी हो चुकी है। ऐसे में पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।

मांस के लोथड़े मिट्टी में सने मिले



फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर निरीक्षण के दौरान मांस के लोथड़े पड़े हुए मिले। ऐसा लग रहा था कि मौके पर हरिनंदन व हमलावर के बीच हाथापाई हुई। हमले के बाद उसकी हत्या कर शव को घसीट कर मिट्टी में दबाया गया। इसके चलते ही मांस के लोथड़े वहां गिर गए हो। मिट्टी पर हाथ के निशान भी मिले हैं।


कहीं अवैध संबंधों में तो नहीं हुई हत्या



हरिनंदन अविवाहित था और उसकी गांव में किसी से रंजिश नहीं थी। परिजन भी इसका दावा कर रहे हैं। ऐसे में उसके लापता होने की सूचना परिजनों ने 36 घंटे बाद क्यों दी। कहीं अवैध संबंधों में उसकी हत्या तो नहीं की गई। दोस्त खेत में पानी लगाने गया और वहीं हरिनंदन की हत्या कर शव अपने खेत में ही क्यों दफनाएगा। इसके बाद ताला बंद करके आखिर क्यों भाग गया। पुलिस इन सवालों का जवाब तलाशने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed