फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The date for taking admission in Abhyudaya Coaching has been extended, now apply till 31st

Farrukhabad News: अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश लेने की तिथि बढ़ी, अब 31 तक करें आवेदन

Mon, 26 May 2025 11:01 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 26 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
The date for taking admission in Abhyudaya Coaching has been extended, now apply till 31st
फर्रुखाबाद। यूपी व सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में आने के चलते अभ्युदय कोचिंग में प्रवेश की तिथि को बढ़ा दिया है। अब 31 मई तक अभ्युदय कोचिंग के लिए युवा आवेदन कर सकते हैं। जुलाई से नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ होगा।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की ओर से शहर के राजकीय पुस्तकालय व राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में अभ्युदय कोचिंग संचालित होती है। अभ्युदय कोचिंग शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए 15 मई आवेदन करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन आवेदन कम होने के चलते तिथि को बढ़ा दिया गया। अब 31 मई तक छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू सिंह ने बताया कि अभ्युदय कोचिंग में यूपीएससी, यूपीपीएससी, बैकिंग, एसएससी, रेलवे, यूपी पुलिस, एनडीए, सीडीएस, नीट, जेईई आदि की तैयारी छात्र-छात्राओं को मुफ्त कराई जाएगी। अभी तक 15 मई तक आवेदन करना था। अब 31 मई तक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जून के प्रथम सप्ताह में प्रवेश परीक्षा होगी। 20 जून तक परिणाम जारी कर काउंसिलिंग कराई जाएगी। मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। एक जुलाई से नवीन शिक्षण सत्र शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट हाल ही में आने के चलते तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed