फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The culvert built at a cost of Rs 16 lakhs is dilapidated in three months.

Farrukhabad News: 16 लाख से बनी पुलिया तीन माह में जर्जर

Wed, 29 Oct 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 29 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The culvert built at a cost of Rs 16 lakhs is dilapidated in three months.
फोटो 13 - बिरसिंहपुर में जर्जर पुलिया। संवाद
अमृतपुर। विकास खंड राजेपुर क्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर में 16 लाख से बनी पुलिया तीन माह में जर्जर हो गई। इससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

अब खामियों पर पर्दा डालने के लिए पुलिया की दीवारों की दरारें भरवाई जा रही हैं। पुलिया का दोबारा निर्माण न हुआ तो कभी भी हादसा हो सकता है।
रामगंगा के नाले को पार कर खेतों में जाने के लिए ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए जिला पंचायत ने पुलिया का निर्माण कराया गया। इसके निर्माण पर 16 लाख 89 हजार रुपये खर्च किए गए। निर्माण पूरा होने के बाद जुलाई में पुलिया का लोकार्पण किया गया।
पुलिया निर्माण के तीन माह ही बीते और गुणवत्ता की पोल खुल गई। दोनों ओर दीवारों में दरारें आने से पुलिया धंसी दिख रही है। निर्माण के दौरान ही ग्रामीणों ने ठेकेदार से गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे, लेकिन उस पर कोई सुनवाई न कर मनमाने तरीके से निर्माण पूरा करा दिया गया। इसके चलते तीन माह में ही पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही जिला पंचायत के अधिकारी सक्रिय हुए और पुलिया के टूटे हिस्से पर पर्दा डालने के लिए लीपापोती कर दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का दोबारा निर्माण न हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खेतों से अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लाने के दौरान, बारिश व बाढ़ के दौरान पुलिया गिरना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के रणजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, सुनीत कुमार आदि ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराकर कार्रवाई करने और पुलिया का दोबारा नए सिरे से निर्माण कराने की मांग की है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि पुलिया निर्माण के दौरान ही रोक के बावजूद भारी वाहन निकलने से दिक्कत आई है। ठेकेदार से पुलिया का दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed