{"_id":"58a5e4174f1c1bcd57d84afd","slug":"the-couple-began-browning-jewelery-and-cash-looteds","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को तमंचा लगा जेवर और नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति को तमंचा लगा जेवर और नगदी लूटी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने दंपति को तमंचा लगा नगदी और जेवर लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने जांच की और लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
थाना नवाबगंज के गांव नगला दमू निवासी रघुवीर सिंह बुधवार को पत्नी सरिता देवी के साथ बाइक से कोतवाली कायमगंज के गांव पितौरा में शादी में शामिल होने के लिए गए थे। गुरुवार की सुबह बाइक से लौटते समय शमसाबाद के गांव हजियापुर फैजबाग के बीच धर्मकांटा के निकट पहले से खड़े बाइक सवार लुटेरों ने रास्ता पूछने के लिए रोक लिया।
दंपति के रुकते ही लुटेरों ने तमंचे की नोक पर महिला से पर्स लूट लिया। रघुवीर ने बताया कि बैग में 2200 रुपये और सोने की जंजीर, कुंडल रखे हुए थे। तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसओ मोहित यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।