फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The constable was beaten up badly and injured by hitting him with a brick

Farrukhabad News: सिपाही को जमकर पीटा, ईंट मारकर किया घायल

Wed, 26 Mar 2025 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 26 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The constable was beaten up badly and injured by hitting him with a brick
राजेपुर। मारपीट की घटना में आरोपी को पकड़ने गए सिपाही को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल सिपाही का मेडिकल कराया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जसूपुर गढि़या निवासी शरीफ का अपने भाई शराफत से किसी बात को लेकर दो दिन पहले झगड़ा हो गया था। शराफत ने शरीफ के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। मंगलवार को सिपाही अमित कुमार झगड़े के आरोपी शरीफ को पकड़ने उसके गांव गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिपाही अमित कुमार ने शरीफ को पकड़ा तो दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर गालीगलौज शुरू हो गया। गुस्साए शरीफ ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। उसने सिपाही के ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गया। सिपाही की सूचना पर थाने से अन्य फोर्स भी आ गया। पुलिस ने आरोपी शरीफ को हिरासत में ले लिया।घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अमित वर्मा ने बताया सिपाही अमित के सिर में ईंट का घाव था। इसके अलावा शरीर पर अन्य चोटें भी थीं। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि थाने के किसी भी सिपाही के घायल होने की जानकारी नहीं है। आरोपी को पकड़ने के सवाल पर थाना प्रभारी ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed