फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The city's electricity will be disrupted for six hours each day for three days.

Farrukhabad News: कुत्तों के हमले से बालक जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Mon, 16 Feb 2026 01:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 16 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The city's electricity will be disrupted for six hours each day for three days.
फोटो-19 घायल रुद्रांश। स्रोत : परिजन
फोटो-19 घायल रुद्रांश। स्रोत : परिजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के मोहल्ला न्यू नवदिया में रविवार को आवारा कुत्तों के हमले से बालक घायल हो गया। परिजन व मोहल्ले के लोगाें ने कुत्तों को भगाकर किसी तरह बालक को छुड़ाया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहल्ला न्यू नवदिया में आवारा कुत्तों का आतंक है। दर्जनों कुत्ते गलियों में घूमते रहते हैं। इनमें कुछ कुत्ते कई लोगों को काट भी चुके हैं। मोहल्ले के निर्वाचन कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर उज्ज्वल बाजपेई का पुत्र रुद्रांश (6) शाम को घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। इससे भयभीत होकर रुद्रांश रोने लगा। इस बीच दो-तीन कुत्ते और टूट पड़े। यह देख मोहल्ले के लोगों ने कुत्तों को किसी तरह खदेड़कर बच्चे को उठाया। उसके दोनों पैर में कुत्तों के काटने से मांस भी गायब हो गया और गहरे जख्म हो गए।
विज्ञापन

तुरंत उज्ज्वल बाजपेई अपने घायल बेटे को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचे। वहां इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज किया गया। उज्ज्वल ने बताया कि वह कई बार नगरपालिका में शिकायत कर आवारा कुत्ता पकड़वाने की मांग कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कुत्तों के हमले से मोहल्ले के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed