फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The city plans to compost waste

शहर के कचरे से खाद बनाने की तैयारी

Mon, 23 Feb 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 23 Feb 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
The city plans to compost waste
नगरवासियों के लिए खुशखबरी है। उन्हें जल्द ही सड़कों के किनारे उठती
विज्ञापन
दुर्गंध से राहत मिल जाएगा। पालिका कूड़ा कचरा निस्तारण के लिए जमीन खरीदने जा रही है। पालिका करीब 10 एकड़ जमीन तीन करोड़ 50 लाख रुपये से खरीदेगी। डीएम ने जमीन खरीद के लिए सिगनल दे दिया है। ट्रेचिंग ग्राउंड से कंपोस्ट खाद तैयार करने के साथ ही पेवर ब्रिक एवं बिजली भी तैयार करने की योजना है।

सड़क किनारे कूड़ा कचरा होने से होने वाली दिक्कतों को अमर उजाला ने लगातार उठाया। साथ ही यह भी बताया था कि खचरे के निस्तारण से पालिका कमाई भी कर सकती है। खबर छपने के बाद पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ और अब 13वें वित्त आयोग से कचरा निस्तारण के लिए जमीन खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है। 10 एकड़ जमीन की खरीद 3 करोड़ 50 लाख रुपये से होगी। पालिका ने जगह की खरीद के लिए 21 नवंबर को बैठक में मसौदा पास किया था। इसे स्वीकृति के

लिए डीएम के पास भेजा गया था। डीएम एनकेएस चौहान ने जमीन की खरीद के लिए मंजूरी दे दी है। जमीन के चिन्हांकन व खरीद के लिए डीएम ने क मेटी भी बना दी है। इसमें एसडीएम सदर सुनील वर्मा, सीओ सिटी वाईपी सिंह, पालिका ईओ प्रमोद कु मार को शामिल किया गया है। जमीन की खरीद 31 मार्च तक किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

सूबे की सरकार ने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए पालिका से 2007 में 10 एकड़ जमीन का प्रस्ताव मांगा था। पालिका के पास इतनी जगह नहीं थी। बाद में शासन से पालिका की सीमा से सटे गांवों में जमीन की तलाश करने का फरमान जारी किया। पालिका को यहां भी जमीन नहीं मिल पाई थी। पालिका में रोज 200 से 250 क्विंटल कूड़ा कचरा निकलता है।

अमर उजाला ने उठाया मुद्दा तो बढ़ी बात
कूड़ा कचरा निस्तारण के लिए शहर पालिका के पास जमीन नहीं है। पालिका कचरे को सड़कों के किनारे या आबादी के बीच डंप करती है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। अमर उजाला ने इस समस्या को मुद्दा बनाया। समय-समय पर खबरें प्रकाशित कर बताया कि किस तरह से सड़क के किनारे और आबादी के बीच डंप होने वाला कचरा खतरनाक है।

इतना ही नहीं अमर उजाला ने कृषि वैज्ञानिकों से बातचीत कर यह भी बताया कि इस कचरे से किस तरह खाद बनाई जा सकती है और पालिका प्रशासन प्रतिदिन करीब आठ लाख रुपये की कमाई कर सकता है। लगातार खबरें प्रकाशित होने के बाद यह मुद्दा बोर्ड की बैठक में उठा। पालिका बोर्ड की हर बैठक में कचरा निस्तारण को लेकर बहस शुरू हुई। नतीजा यह रहा कि अब इसके समाधान के लिए जमीन खरीदने की तैयारी शुरू हो गई है।

फैक्ट फाइल
शहर पालिका में 37 वार्ड हैं।
प्रति व्यक्ति 400 ग्राम कूड़ा रोज निकलता है।
शहर पालिका की कुल आबादी 275,754 है।
पुरुष आबादी 145515 है।
महिला आबादी 130239 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed