फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The child died after being electrocuted.

Farrukhabad News: करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Fri, 12 Dec 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The child died after being electrocuted.
कमालगंज। घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में चक्की की टूटी पड़ी बिजली केबल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। अवर अभियंता ने चक्की संचालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव टांडा बहरामपुर निवासी प्रहलाद गुरुवार की शाम घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलते समय प्रहलाद करीब 100 मीटर दूर खेत में चला गया। जहां पड़ोस में स्थित आटा चक्की को जाने वाली बिजली लाइन टूट कर गिर पड़ी थी और उमसें करंट दौड़ रहा था। प्रहलाद टूटी पड़ी केबल की चपेट में आ गया। इससे करंट लगने से वह अचेत होकर गिर पड़ा। जानकारी पर अनुज परिजनों के सहयोग से प्रहलाद को निजी वाहन से राममनोहर लोहिया अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार दोपहर पिता अनुज ने थाने पहुंच घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर मामले की जानकारी पर पहुंचे एसडीओ रवि पांडेय, नौगांव सब स्टेशन के अवर अभियंता विनोद कुमार ने जांच की।
विज्ञापन

इसके बाद जेई ने थाने पहुंच चक्की संचालक के खिलाफ तहरीर दी। जेई ने बताया कि आलू के बोरे लदे ट्रैक्टर ट्रॉली के गुजरने के दौरान केबल टूट गई थी। इसके बाद चक्की संचालक द्वारा बिना सूचना दिए दूसरी केबल से नई लाइन डलवा ली गई। टूटी पड़ी केबल में अर्थिंग आने से हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि अवर अभियंता द्वारा दी गई तहरीर की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed