फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The brother of a young man who was strangled gave a tahrir

गला दबाकर मारे गए युवक के भाई ने कोतवाली में दी तहरीर

Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
The brother of a young man who was strangled gave a tahrir
फर्रुखाबाद। शहर में मेहनत मजदूरी करने वाले युवक की मेला रामनगरिया के पास गंगा कटरी में सरसों के खेत में मिले शव के मामले में भाई ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी है। उसमें कहा कि भाई की हत्या की गई है। पुलिस ने तहरीर तो ले ली, मगर मुकदमा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

पांचालघाट स्थित मेला रामनगरिया लगने वाले क्षेत्र से कुछ दूरी पर के गंगा कटरी में पप्पू के सरसों के खेत में बुधवार को एक शव बरामद हुआ था। उसकी शनाख्त हरदोई के गांव नगला भूपत निवासी जितेंद्र उर्फ गजेंद्र पुत्र लल्ला के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर हत्या का मामला प्रकाश में आया। शुक्रवार को जितेंद्र के बड़े भाई आत्माराम, अपने बहनोई और अन्य परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचे। शाम चार बजे तक इंतजार करने के बाद पहुंचे कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। आत्माराम ने बताया कि उन्हें मुकदमा लिख लेने की बात कहकर वापस कर दिया गया है। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय का कहना है कि मुकदमा लिख लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed