फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The bride and groom reached the Kotwali after getting married in the temple

मंदिर में शादी कर बाइक से कोतवाली पहुंचे दूल्हा-दुल्हन

Sat, 12 Dec 2020 05:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
The bride and groom reached the Kotwali after getting married in the temple
मंदिर में शादी करने के बाद बाइक से कायमगंज कोतवाली में पहुंचे दूल्हा-दुल्हन। - फोटो : FARRUKHABAD
मंदिर में शादी कर दूल्हा-दुल्हन कोतवाली पहुंचे
विज्ञापन

कायमगंज। परिजनों की सहमति न मिलने पर शनिवार को एक प्रेमी युगल ने मंदिर में शादी कर ली और फिर दोनों बाइक से कोतवाली पहुंचे। युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।
नगर के मोहल्ला बजरिया वृंदावन निवासी अंकुर भारद्वाज (27) पुत्र रवेंद्र भारद्वाज के पड़ोस में जनपद एटा के जैथरा निवासी मुस्कान वर्मा (23) पुत्री अशोक वर्मा की बहन की शादी हुई है। मुस्कान का बहन के घर आना जाना था। तीन वर्ष पहले उसकी मुलाकात अंकुर से हुई और दोनों में प्रेम हो गया।
विज्ञापन

युवती के परिजन शादी को राजी नहीं थे। मुस्कान शनिवार सुबह घर पर बहाना बनाकर प्रेमी के घर कायमगंज पहुंच गई। प्रेमी ने हिंदू जागरण मंच के नेता प्रदीप सक्सेना की मदद से गांव टिलियां स्थित मंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों दूल्हा-दुल्हन के लिबास में ही बाइक से कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली गेट पर ही खड़ी महिला हेल्प डेस्क प्रभारी एसआई नीतू ने पूछताछ की तो दुल्हन ने बताया कि वह बालिग और बीएससी पास है। उसने प्रेमी अंकुर से मंदिर में विवाह कर लिया है। इस शादी से परिजन राजी नहीं हैं, इसलिए सुरक्षा चाहिए।

एसआई नीतू ने मोबाइल से युवती के परिजनों से वार्ता की तो उन्होंने बताया कि मुस्कान दवा लेने गई है। इस पर उन्हें दोनों की शादी की जानकारी दी गई है। परिजनों ने कोतवाली आने की बात कही। इससे पुलिस ने दोनों को थाने में रोक लिया। अंकुर इंटर पास है। एसआई नीतू ने बताया कि युवती के परिजन आ रहे हैं। उनसे वार्ता के बाद दोनों को घर जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed