{"_id":"5e8f5ba78ebc3e78dd04ce27","slug":"the-body-of-the-buried-child-was-removed-post-mortem-conducted-on-the-fourth-day-farrukhabad-news-knp5544815106","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफनाए गए बालक के शव को चौथे दिन निकालकर कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफनाए गए बालक के शव को चौथे दिन निकालकर कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
कायमगंज। गांव जिराऊ निवासी कृपाल सिंह 6 मार्च की सुबह गांव के विक्रम सिंह के ट्रैक्टर-ट्राली को किराए पर लेकर तंबाकू भरने गए थे। वापसी में वे खुद ट्राली में तंबाकू के ऊपर व 13 वर्षीय पुत्र अश्वनी ट्रैक्टर पर बैठ गया था।
तेजी व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने से अश्वनी उछलकर गिर गया था, उसके ऊपर ट्राली का पहिया निकल गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका शव दफन कर दिया था। इसके बाद बुधवार शाम बालक के पिता कृपाल सिंह कोतवाली पहुंचे उन्होंने ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया।
इस पर पुलिस ने गुरुवार को तहसीलदार भूपाल सिंह की मौजूदगी में कब्र से शव निकाला गया। दरोगा रहीस खां ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इंस्पेक्टर विनय राय ने बताया ट्रैक्टर चालक विक्रम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।