फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of a woman was found hanging under suspicious circumstances.

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे पर लटकता मिला

Mon, 01 Jun 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The body of a woman was found hanging under suspicious circumstances.
फोटो-01, ममता देवी की फाइल फोटो। - फोटो : 1
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्रेमनगर गांव में रविवार सुबह एक महिला का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रेमनगर निवासी संजीव की पत्नी ममता देवी (35) शनिवार रात अपनी तीन वर्षीय पुत्री के साथ कमरे में सो रही थीं। उनके दोनों पुत्र अंशुल और अनुज घर की ऊपरी मंजिल पर दादा ओमप्रकाश के साथ थे। ममता के पति संजीव दिल्ली में सीलिंग का कार्य करते हैं। रविवार सुबह सास श्यामा देवी जब ममता के कमरे में पहुंचीं तो दरवाजा खुला मिला। अंदर ममता का शव दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटका देख चीख पड़ीं। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ससुर ओमप्रकाश ने बताया कि ममता का मायका रायबरेली जिले के उड़ैर गांव में बताया गया है। उनकी शादी करीब नौ वर्ष पहले हुई थी। 17 जून को ममता के ममेरे भाई की शादी थी। ममता इस शादी में जाने की तैयारी कर रही थी। ओमप्रकाश के अनुसार, ममता इस बात से काफी खुश थी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है।

फोटो-01,  ममता देवी की फाइल फोटो।

फोटो-01, ममता देवी की फाइल फोटो।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed