फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of a security guard was found hanging from a tree.

Farrukhabad News: सिक्योरिटी गार्ड का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला

Wed, 03 Jun 2026 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The body of a security guard was found hanging from a tree.
फोटो-3 दुर्विजय। फाइल फोटो
नवाबगंज(फर्रुखाबाद)। गांव बघौना में सिक्योरिटी गार्ड का शव मंगलवार सुबह पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में पता चला कि युवक किसी युवती से फोन पर बात करता था, उसी से फोन पर विवाद होने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बघौना निवासी अजय पाल यादव का पुत्र दुर्विजय सिंह (19) हरियाणा के गुरुग्राम में सिक्योरिटी गार्ड के अलावा ओला बाइक भी चलाता था। वह गुरुग्राम से सोमवार को गांव आया पर घर नहीं पहुंचा। लोगों ने उसे शाम को गांव के बाहर खेत में पेड़ के नीचे बैठा देखा था। उस समय वह फोन पर किसी से बात करते हुए गाली-गलौज कर रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव उसी पेड़ के नीचे रस्सी के सहारे फंदे से लटका देखा। जानकारी पाकर परिजन भी पहुंच गए। मां सरोजनी देवी पुत्र का शव देख रो-रोकर बेहाल हो गई। चचेरे भाई अखिलेश यादव ने थाना पुलिस को सूचना दी। उसने बताया अविवाहित दुर्विजय दो भाइयों में छोटा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मौके पर युवक का मोबाइल, बाइक व हेलमेट भी मिला है। मोबाइल स्विच ऑफ था। किसी युवती से फोन पर बात करने के दौरान विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed