फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The battle against diarrhea is being fought without medicines

Farrukhabad News: बिना दवाओं के लड़ी जा रही डायरिया से जंग

Thu, 25 Apr 2024 04:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
The battle against diarrhea is being fought without medicines
फर्रुखाबाद। जनपद में स्वास्थ्य विभाग बिना जिंक टैबलेट के ही डायरिया से जंग लड़ रहा है। लोहिया अस्पताल से लेकर किसी भी सरकारी अस्पताल में जिंक टैबलेट नहीं है। जो स्टाक में बची भी है, वह इसी माह एक्पायरी होने से बांटी नहीं जा रही है।
विज्ञापन


गर्मी बढ़ने के साथ हीट स्ट्रोक, डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एक अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चला रहा है। 10 से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलाने के आदेश हैं। इन दिनों तापमान बढ़ने के साथ शादी समारोह का भी दौर चल रहा है। दावतों में अधिक मसालेदार व्यंजन भी लोगों की सेहत बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इन सब से डायरिया के मरीज भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लोहिया अस्पताल से लेकर सभी सीएचसी व पीएचसी में प्रतिदिन करीब 300 मरीज डायरिया के पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अस्पतालों में सर्दी, जुकाम बुखार व खुजली के भी मरीज बढ़े हैं। लोगों को संचारी रोगों से बचने के लिए जागरूक करने के दावे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हकीकत यह है कि डायरिया के मरीजों का उपचार करने के लिए किसी भी अस्पताल में जिंक सल्फेट डिस्परसाइबिल टैबलेट नहीं है। यदि किसी अस्पताल में कुछ स्टाक बचा भी है, उसमें एक्सपायरी डेट अप्रैल 2024 पड़ी है। इससे मरीजों को एक अप्रैल से जिंक टैबलेट का वितरण ही बंद कर दिया गया। पूछताछ में फार्मासिस्टों ने बताया कि जनवरी में जिंक टैबलेट स्टोर से मिले थे। इसके बाद स्टोर में ही टैबलेट का स्टाक निल है। इसकी डिमांड भेजी जा चुकी है।
स्टोर में टैबलेट उपलब्ध होने पर अस्पताल में लाएंगे। फिलहाल डायरिया के मरीजों को ओआरएस देकर काम चलाया जा रहा है। वहीं कई अस्पतालों में खांसी का सीरप व खुजली को लोशन भी मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।

मलेरिया विभाग निष्क्रिय, मोहल्लों में मच्छर सक्रिय
सभी विभागों के सहयोग से चल रहा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान औपचारिकता साबित हो रहा है। शहर के कई मोहल्लों में न तो सफाई की जा रही है, ऊपर से जलभराव होने से मच्छरों की भरमार है। इसके बावजूद मलेरिया विभाग जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव नहीं करा रहा है। हालांकि कागजों में छिड़काव करने वाले मोहल्लों की लंबी सूची है।


दवाएं उपलब्ध हैं, शीघ्र वितरण होगा
कारपोरेशन के ड्रग वेयर हाउस प्रभारी फार्मासिस्ट रजनेश यादव ने बताया कि लखनऊ से मंगलवार शाम तीन लाख जिंक टैबलेट का नया स्टाक मिल गया है। जिस अस्पताल से डिमांड भेजी गई है, वह फार्मासिस्ट जिंक टैबलेट प्राप्त कर सकते हैं। स्टोर में सभी दवाएं उपलब्ध हैं और वितरण भी किया जा रहा है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि सीएचसी व पीएचसी में शीघ्र ही जिंक टैबलेट उपलब्ध कराकर मरीजों को वितरित कराई जाएंगी। दस्तक अभियान में लापरवाह कर्मचारियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed