फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The barati killed in clash Bolero- tractor trolley , seven injured

बोलेरो- ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में बाराती की मौत, सात जख्मी

Wed, 11 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Wed, 11 Feb 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
The barati killed in clash Bolero- tractor trolley , seven injured
ट्रैक्टर- बोलेरो भिड़ंत में दो बारातियों की मौत हो गई, जबकि सात घायल हो
विज्ञापन
गए। दुर्घटना की सूचना पर घायलों को संभालने आ रहे अन्य बारातियों पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दो बाराती घायल हो गए। इसमें एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस ने जांच पड़ताल की, लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला।

थाना कमालगंज के गांव रसीदपुर निवासी संतोष राजपूत पुत्र रामनरेश राजपूत की बारात मंगलवार रात जिला एटा के थाना जैथरा के गांव टीकासर जा रही थी। बारातियों से भरे कई वाहन जनवासे में पहुंच गए, लेकिन सबसे पीछे चल रही बारातियों से भरी बोलेरो थाना मेरापुर के गांव अजमतपुर नीब करोरी के पास सामने से आ रही आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाराती रसीदपुर निवासी सुभाष की मौत हो गई, जबकि रसीदपुर के ही राकेश, नंद किशोर, संतोष श्रीवास्तव एवं बोलेरो

चालक बिंजी कमालगंज निवासी नीरज कुमार और दूल्हे के रिश्ते व कानपुर किदवई नगर निवासी छोटेलाल व लाखन सिंह घायल हो गए। मृतक का बेटा जितेंद्र भी घायल हो गया। मौके पर पहुंची मेरापुर पुलिस ने सभी घायलों को लोहिया अस्पताल भेजवाया। हादसे की खबर मिलने पर बारात से बोलेरो सवार कुछ लोग लोहिया अस्पताल के लिए निकल पड़े। वे रास्ते में जैथरा थाना क्षेत्र के ढुमरी गांव के पास पहुंचे थे कि घात लगाए बैठे बदमाशों ने फायरिंग करते हुए बोलेरो को रोकने की कोशिश की।

इस दौरान च ालक ने गति बढ़ा दी और भाग निकला। गोली लगने से बोलेरो सवार दीपक राजपूत घायल हो गए। इनके सीने के पास गोली लगी है। दूसरी गोली इनके पास बैठे बाजीलाल के गले को रगड़ती हुई निकल गई। घटना की जानकारी जैथरा पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दीपक की हालत गंभीर देख उसे कानपुर रेफर कर दिया   गया।   उधर गमगीन माहौल में   संतोष की शादी की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed