{"_id":"5c5979ec3d8fb8627b1cd9f655395a4e","slug":"terrorist-threat-were-checking-trains-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले को लेकर ट्रेनों की हुई चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले को लेकर ट्रेनों की हुई चेकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पंजाब के पठान कोट में हुए आतंकी हमले को लेकर जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया। रविवार को संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन पर सघन अभियान चला कर ट्रेनों की चेकिंग की।
विज्ञापन
आरपीएफ चौकी प्रभारी आरपी सिंह, जीआरपी एसओ राजेश कुमार के साथ ही सिविल पुलिस रेलवे स्टेशन ने पर दिल्ली से आने वाली कालिंदी ट्रेन, आनंद बिहार एक्सप्रेस, उत्कर्ष एक्सप्रेस, कानपुर कासगंज एक्सप्रेस, कासगंज कानपुर एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों की सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
फोर्स ने यात्रियों के बैग और अन्य सामान को खुलवा कर चेक किया। यह अभियान दोपहर तक चलता रहा। आरपीएफ ने मालगोदाम और यात्री प्रतीक्षालय को भी चेक किया। जीआरपी एसओ ने बताया कि चेकिंग अभियान में कोई संदिग्ध नहीं मिला।
विज्ञापन
कायमगंज : आतंकियों के कानपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों को बम से उड़ाने की चेतावनी से एटीएस की हिदायत पर कोतवाली पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की तलाशी ली। इसके साथ ही रेलवे ट्रैक की सघन जांच की। एसएसआई हरिश्चंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ स्टेशन से भटासा तक निरीक्षण किया।