फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tempo overturns to save Tangay, Home Guard killed, 6 injured

तांगा बचाने के प्रयास में टेंपो पलटा, होमगार्ड की मौत, 6 घायल

Sat, 10 Oct 2020 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
Tempo overturns to save Tangay, Home Guard killed, 6 injured
रामरतन की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
तांगे को बचाने में टेंपो पलटा, होमगार्ड की मौत, 6 घायल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ के जिला जेल चौराहे के निकट शनिवार को सामने से आ रहे तांगे को बचाने के प्रयास में टेंपो पलट गया। इससे टेंपो सवार होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद चालक मौके से भाग गया।
कमालगंज क्षेत्र के गांव बझेरा में भूमि कब्जे को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों को पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। शनिवार दोहपर चालान होने के बाद होमगार्ड रामरतन (59), साथी होमगार्ड राजेंद्र सिंह व नितेश कुमार के साथ तीनों को लेकर टेंपो से कचहरी आ रहे थे। टेंपो में पुलिस लाइन की एक युवती भी बैठी थी।
विज्ञापन

जिला जेल चौराहे के निकट ग्रामीण बैंक के सामने फतेहगढ़ की ओर से आ रहे तांगे को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गया। इससे चालक के पास वाली सीट पर बैठे होमगार्ड रामरतन की टेंपो के एंगल के नीचे सिर दबने से मौत हो गई। घटना से चीखपुकार मच गई। आनन-फानन टेंपो सीधा कर सभी को निकाला गया। हालांकि अन्य लोगों के हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना की सूचना पर फतेहगढ़ कोतवाल जेपी शर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। वहां परिजनों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। होमगार्ड रामरतन की पत्नी साधना देवी के अलावा पांच बच्चों में पुत्र वीरबहादुर, हरिवंश, गोविंद, पुत्री सरस्वती व दुर्गा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed