फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Tempo drivers are arbitrarily carrying double the number of passengers

Farrukhabad News: टेंपो चालकों की मनमानी, ढो रहे दोगुनी सवारियां

Thu, 06 Nov 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 06 Nov 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tempo drivers are arbitrarily carrying double the number of passengers
फोटो-3 ठंडी सड़क से खचाखच सवारियां भरकर जाता टेंपो। संवाद - फोटो : हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता रामखेलावन माली।
फर्रुखाबाद। शहर की सड़कों पर टेंपो और ई-रिक्शा चालकों की मनमानी चरम पर है। चार सवारियों की अनुमति वाले वाहनों में 10 से 12 लोगों को ढोया जा रहा है।
विज्ञापन

ये ओवरलोड वाहन सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं। इससे जहां हादसे का खतरा बढ़ रहा है, वहीं लोगों की जान भी जोखिम में है। फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग के अलावा कायमगंज, राजेपुर, शमसाबाद, कमालगंज मार्गों पर भी यही स्थिति है। सवारियां भरने के लिए चालक बीच सड़क पर ही टेंपो खड़ा कर देते हैं, इससे यातायात बाधित होता है।
रात के समय पुलिस गश्त न होने से चालक मनमाने ढंग से सवारियां भरकर किराया वसूलते हैं। ई-रिक्शा में भी छह-सात सवारियां बैठा रहे हैं। इससे महिलाओं और बच्चों के साथ सफर करने वालों को सबसे अधिक परेशानी होती है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अधिक किराया वसूले जाने की बात उनके संज्ञान में नहीं है, इसे दिखवाया जाएगा। ज्यादा किराया वसूलने की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में दो किमी दूरी का 50, तीन किमी का 100 रुपये किराया
दिन में 10 रुपये किराया देने वाले यात्रियों से रात में उतनी ही दूरी के 100 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। किसी भी मार्ग पर किराये की कोई तय दर नहीं है। फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से रोडवेज बस अड्डे की दूरी करीब दो किलोमीटर है। दिन में टेंपो और ई-रिक्शा चालक 10 रुपये किराया लेते हैं। वहीं रात में यह किराया पांच गुना बढ़कर 50 रुपये हो जाता है।

फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से आवास विकास कॉलोनी की दूरी तीन किलोमीटर है। दिन में यहां का किराया 20 रुपये है। रात में यही दूरी टेंपो और ई रिक्शा चालक 100 रुपये लेकर तय करते हैं। ऐसा ही कुछ हाल फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन से फतेहगढ़ का है। यहां की दूरी करीब छह किलोमीटर की है। दिन में 20 से 25 रुपये का किराया लगता है। वहीं रात में पांच गुना करीब 150 रुपये वसूला जाता है।

फोटो-3 ठंडी सड़क से खचाखच सवारियां भरकर जाता टेंपो। संवाद

फोटो-3 ठंडी सड़क से खचाखच सवारियां भरकर जाता टेंपो। संवाद- फोटो : हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता रामखेलावन माली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed