फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager hanged, found guilty of murder

किशोर का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या की आशंका

Tue, 09 Jun 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Teenager hanged, found guilty of murder
किशोर के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
किशोर फंदे पर लटका मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद। माता पिता के साथ मक्का की फसल काटने गए किशोर का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसके दोनों घुटने जमीन से लगे थे। इससे हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है। पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस पता लगा रही है कि किशोर दोपहर में खाना खाने के बाद किसके बुलाने पर बाग में आया था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव वनपोई निवासी रक्षपाल राजपूत का 17 वर्षीय पुत्र धीरज उर्फ नंदू राजपूत मंगलवार सुबह पिता व मां राजवती के साथ सुबह नौ बजे मक्का की फसल काटने आया था। दोपहर तक वह फसल काटता रहा था। फिर वह खाना खाने के लिए खेत के किनारे आया और गायब हो गया।
विज्ञापन

शाम को चार बजे गांव के ही धर्मेंद्र के बच्चे खेत के पास ही बाग में खेलने गए। वहां धीरज को फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना खेत में काम कर रहे लोगों को दी। गांव के लोग व धीरज के माता-पिता मौके पर पहुंच गए। भाई क्षेत्रपाल व पिता रक्षपाल ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। पुत्र फांसी आखिर क्यों लगाएगा। उसे कोई परेशानी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंदे पर लटके धीरज के दोनों घुटने जमीन पर मुड़े हुए थे। जिस तरह से पेड़ की डाल में रस्सी बंधी थी उससे हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका ग्रामीणों ने जताई। सूचना पर कोतवाल राकेश कुमार, सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम पहुंच गए।

शव की स्थिति देख उन्होंने फारेंसिक टीम को बुला लिया। उसने वहां से नमूने एकत्र किए। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों ने न तो किसी पर आरोप लगाया है और न ही आत्महत्या की कोई वजह बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed