{"_id":"643c419dfa2b0ef01e0a3564","slug":"teenager-drowned-in-ganga-after-falling-from-donga-and-died-farrukhabad-news-c-12-1-183670-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डोंगा से गिरकर गंगा में डूबे किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डोंगा से गिरकर गंगा में डूबे किशोर की मौत
Mon, 17 Apr 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
कमालगंज। गंगा पार खेत में काम कर रहे पिता को डोंगा (छोटी नाव) से खाना देने जा रहा किशोर लग्गी फंस जाने से नदी में गिरकर डूब गया। गंगा किनारे बैठे लोगों ने किशोर को डूबता देखा तो बचाने को छलांग लगा दी। करीब तीन घंटे बाद किशोर का शव बरामद हुआ। घटना से परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव कुंडपुरा निवासी छोटेलाल यादव खेती करते हैं। छोटेलाल ने गांव के सामने स्थित गंगा के दूसरी ओर कटरी में गेहूं की फसल की है। रविवार सुबह वह फसल को काट रहे थे। उनका पुत्र गौरव यादव (14) करीब 7 बजे घर से खाना लेकर डोंगा (छोटी नाव) से गंगा पार कर दूसरी ओर जा रहा था। डोंगा चलाते समय लग्गी नदी के गड्ढे में फंस जाने से गौरव गंगा में गिर कर डूब गया। गंगा के किनारों पर मौजूद लोगों ने गौरव को डूबते देखा तो बचाव में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही पिता छोटेलाल, मां सुनीता देवी परिजनों के साथ पहुंच गई। गांव के अन्य लोग भी गंगा में गौरव की तलाश करते रहे।
प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह खुदागंज चौकी प्रभारी आनंद शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद गौरव का शव गंगा से बरामद हुआ। मौत की जानकारी पर परिजन बेहाल हो गए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इस पर सीओ अमृतपुर रविंद्र नाथ राय ने पहुंचकर परिजनों को समझा बुझाकर राजी किया। चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरव चार भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई सौरभ, गोलू व ऋषभ शव को देख बिलखते रहे।