{"_id":"613f8a838ebc3eb4e14d2a71","slug":"teenager-dies-in-nursing-home-allegation-of-negligence-farrukhabad-news-knp651985624","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंगहोम में किशोर की मौत, लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंगहोम में किशोर की मौत, लापरवाही का आरोप
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े शीबू के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। नर्सिंगहोम में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शमसाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला बजरिया निवासी कासिम मजदूरी करता है। उसके पुत्र शीबूू (14 ) के पेट में दर्द हुआ। कासिम ने शीबू को शहर की आवास विकास कालोनी स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रविवार रात शीबू की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों ने नर्सिंगहोम के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। परिजनों का कहना था कि नर्सिंगहोम संचालक ने पांच हजार रुपये से अधिक का बिल बना दिया। कासिम ने इतने रुपये देने में असमर्थता जताई। इस पर डॉक्टर ने विगो निकाल दी। डॉक्टर की लापरवाही से शीबू की मौत हो गई। परिजनों के हंगामा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने परिजनों को शांत कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में मां गुलशन ने बताया कि उसके पांच पुत्रियां हैं। छोटा पुत्र रहमान का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। परिजन यदि तहरीर देंगे तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।