फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager died by drowning in the pond

Farrukhabad News: तालाब में डूबकर किशोर की मौत

Sat, 22 Jul 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 22 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Teenager died by drowning in the pond
कायमगंज। दोस्तों के साथ तालाब में नहाते समय 17 वर्षीय किशोर की डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुदौल निवासी सुधीर का 17 वर्षीय पुत्र करन शुक्रवार शाम अपने दोस्तों के साथ पास के तालाब में नहाने गया था। सभी दोस्त तालाब में नहा रहे थे। तभी करन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके दोस्तों को भी तैरना नहीं आता था। फिर भी उसे बचाने का प्रयास किया। जब सभी दोस्त उसे बचाने में नाकाम रहे तो भागकर गांव पहुँचे। वहां करन के पिता को बताया। करन के पिता अन्य ग्रामीणों के साथ तालाब पर पहुंचे। करन तालाब के पानी में उतराता मिला। ग्रामीणों ने उसे पानी से बाहर निकाला। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉ विपिन कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। करन अपने बड़े भाई अरुण और बिन्नू से छोटा था। एक छोटी बहन है। पिता गांव में मजदूरी करते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed