{"_id":"bfd236bc65ba85d454d25e83ccdeab4a","slug":"teen-s-death-raging-kin-put-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की मौत पर भड़के परिजन, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की मौत पर भड़के परिजन, लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान किशोर की मौत पर नाराज परिवार के
विज्ञापन
लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिवार के लोगों ने डाक्टर के
गलत इलाज से किशोर की मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच
कर परिवार के लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगौस निवासी रवि कुमार को बुखार आने पर मां ममता देवी ने भोलेपुर फतेहगढ़ रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। शुक्रवार की दोपहर उपचार के दौरान रवि (11) की मृत्यु हो गई। परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। मृतक के मामा कप्तान सिंह ने बताया कि भांजे को तीन दिन
पूर्व बुखार आने पर भर्ती कराया था। डाक्टर ने टायफाइड और मलेरिया होने की जानकारी दी। शुक्रवार को भांजे की तबीयत ठीक थी। दोपहर के समय डाक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया। इसके बाद भांजे की मौत हो गई। मामा ने डाक्टर पर गलत उपचार का आरोप लगाया है। मामा का कहना है कि रवि अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। परिवार के लोगों ने सड़क पर शव
रख कर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर फतेहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिवार के लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। पुलिस के साथ परिवार के लोग कोतवाली पहुंचे। प्रभारी कोतवाल अनूप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।