फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teej greenery of the fasting women worship Gauri and Shiva

हरियाली तीज पर व्रत रख महिलाओं ने की गौरी व शिव की पूजा

Mon, 17 Aug 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 17 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Teej greenery of the fasting women worship Gauri and Shiva
जिले में हरियाली तीज पारंपरिक तरीके से मनाई गई। महिलाओं और युवतियों ने
विज्ञापन
झूला झूलकर कजरी गाई। दिन में शिव पार्वती व शाम को चांद की पूजा की गई। वहीं  रेड आर्मी की ओर से हरियाली तीज पर पटेलपार्क के सामने कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शहर व देहात में हरियाली तीज का त्योहार मनाया गया। महिलाओं व युवतियों ने व्रत रखा। गौरी व शिव की पूजा की गई। विवाहिताओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की। झूला झूलकर सावन के गीतों के साथ ही कजरी गाई गईं। शाम को दूध, दही व फूलों से चांद की पूजा की गई। वट वृक्ष का भी पूजन किया गया। तीज को लेकर हरी चूड़ियों की खूब खरीद हुई। श्रृंगार

प्रसाधन की दुकानों पर भी भीड़ रही। पटेल पार्क के सामने स्थित मैदान में लगे वट वृक्ष पर महिलाओं ने झूला डालकर राधा-कृष्ण की वेशभूषा में झूला झूलकर हरियाली तीज मनाया। इस अवसर पर पूर्णिता राठौर, पुष्पा सूद, मीरा सिंह, उषा सिंह,

मीरा गुप्ता, पार्वती शाक्य, अफरोज युसूफ, सुमन राठौर, रजिया बेगम, निधि गुप्ता, मिथलेश यादव, सुनीता सक्सेना, रामकन्या, रामबेटी शाक्य, शकुंतला राजपूत, शैलेश राजपूत, नैंसी, सरला राजपूत, सावित्री शर्मा, भगवान देवी, कविता और लक्ष्मी राजपूत आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed