फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher's hard work paid off poor student got admission in private school

Farrukhabad News: शिक्षिका की मेहनत लाई रंग, गरीब छात्रा को मिला प्राइवेट स्कूल में प्रवेश

Thu, 10 Aug 2023 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Teacher's hard work paid off poor student got admission in private school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतपुर। श्रेष्ठा योजना तहत कराई गई परीक्षा में जूनियर हाईस्कूल की छात्रा ने 237 वी रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया। छात्रा को मथुरा के प्राइवेट स्कूल में प्रवेश मिला है। अब सरकार छात्रा की इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई का खर्च उठाएगी।
विकास खंड राजेपुर के जूनियर हाईस्कूल विरसिंहपुर की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका नीलम राठौर ने अपने विद्यालय के एससी वर्ग के तीन बच्चों का आवेदन श्रेष्ठा योजना के करवाया था। परीक्षा में सफल बच्चों को देश के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9 और कक्षा 11 में निःशुल्क अध्ययन का अवसर मिलता है। शिक्षिका ने बताया कि उनके विद्यालय के तीनों बच्चों ने परीक्षा पास कर ली।
विज्ञापन

दो छात्राओं की रैंक कम होने के कारण लिस्ट में नाम नहीं आ सका। विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा राधा देवी पुत्री बालेश्वर कोरी को देश में 237 वी रैंक मिली है। राधा का चयन मथुरा जिले के एसआरबीएस इंटरनेशनल आवासीय स्कूल नौहझील के लिए हुआ है। बताया कि छात्रा का कक्षा 12 तक भारत सरकार खर्चा देगी। विद्यालय में कक्षा नौ के लिए एक लाख रुपये प्रति वर्ष की फीस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed